Breaking News
Home / breaking / 14 जून बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज का राशिफल

14 जून बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज का राशिफल

 

आषाढ़ कृष्ण पक्ष, पंचमी, वार बुधवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, नाग पंचमी, विश्व रक्तदान दिवस, 28.23 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आप पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।

वृष :- आज आपके पराक्रम में वृद्धि से विवाद सुलझेंगे, ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबतें आ सकती हैं। मुद्दों पर स्पष्टता बनाए रखें।

मिथुन :- आज कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, परिजन के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।

 


कर्क :- आज आप संतान की जरूरतों पर ध्यान देंगे, पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी। नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

सिंह :-आज आप आत्मविश्वास बनाए रखें। शाम प्रेमी के साथ बीतेगी, कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी, प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।
कन्या :- आज आप मानसिक परेशान रहेंगे। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।

तुला :- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा।

 

वृश्चिक :- आज आजीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा हो सकती है। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा।
धनु :- आज आपको धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर मिल सकता है। दिन आपके लिए ठीक है।

मकर :- आज किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी।

कुंभ :- आज ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।

मीन :- आज दिन भर शांति रहेगी। ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाएंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट हो सकता है।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …