Breaking News
Home / breaking / 19 अगस्त 2017 शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

19 अगस्त 2017 शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 7.18 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ
मेष :- आज आपका मन अपेक्षाकृत अधिक संवेदशील और भावुक रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में उलझें। स्नेहीजन के कारण मनदुःखी हो सकता है। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में विफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि की आशंका है।

वृषभ :-  आज आर्थिक आयोजन में भाग लेंगे। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश में सावधानी बरतें। नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन :- आज आप परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं, साथ ही खर्च का भी आदेश है। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क :- आज आपकी आय और व्यय दोनों अधिक रहेंगे। मानसिक चिंता व नेत्र व्याधि की चिंता है। वाणी पर संयम रखें। भ्रांति से बचें। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। नकारात्मकता से दूर रहें।

सिंह :- आज आपके क्रोध और आवेश की वजह से नुकसान हो सकता है। ग्रह अनुकूल नहीं हैं। लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। मन में व्यग्रता रहेगी। परंतु मध्याह्न के बाद ग्रह सधेंगे। खर्च पर अंकुश रखें और ईश्वर का स्मरण करें।
कन्या :- आज का दिन व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद ग्रह प्रतिकूल होंगे। वाणी पर संयम बरतें। ईश्वर का ध्यान करें।

तुला :-  आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय या व्यापार में लाभ तथा पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और पत्नी की ओर से लाभ होगा। मित्रों से की गई भेंट से आपको आनंद होगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं।

वृश्चिक :- आज विरोधियों से वाद-विवाद में न उलझें।व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की आशंका है। परंतु मध्याह्न के बाद ग्रह अनुकूल बनेंगे। गृहस्थजीवन में आनंद बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।

धनु :- आज आप सावधानी बरतें। क्रोध करने से हानि होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में नकारात्मक हावी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहें। महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

मकर :- आज परिजन के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। मध्याहन के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च अधिक रहेगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुंभ :- आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। ईश्वर का स्मरण करें।

मीन :- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ होगा। की संभावना है। क्रोध, मन तथा वाणी पर संयम रखें।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …