Breaking News
Home / breaking / 2 नवम्बर गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

2 नवम्बर गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 16.12 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सफल होंगे। कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें। धन हानि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले शांत होने से आपको खुशी मिलेगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। आप साधारण रवैया अपनायें और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें।

वृषभ :- आज आपको बिजनेस के सौदों में सफलता मिलेगी। समय रहते जरूरी कार्यो को करें। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। काम करने और काम निकालने के लिए अपना व्यवहार संतुलित रखने का प्रयास करे। कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आर्थिक सुधार होगा। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।

मिथुन :- आज सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी हो सकता है। आज आपको हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं।

कर्क :- आज भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक रुख अपनाए। रोजगार में तारीफ हासिल होगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा।

सिंह :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। परिचित के जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे।

कन्या :- आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। परिजन के साथ वाद-विवाद न करें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

तुला :- आज आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अपना पुराना उधार भी चुका सकते हैं। आज का दिन एक नए व्यापार उद्यम को लगाने का समय है। काफी समय से बात आपके मन में थी परन्तु उसे उपयोगिता में नहीं ला पा रहे थे लेकिन आज का दिन इसको पूरा करने का दिन है। धन का लाभ होगा। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी।

वृश्चिक :- आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। आज के दिन आपके किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते है।

धनु :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। कोई नकारात्मक निर्णय ना लें। घर में किसी मंगल कार्य के होने के भी शुभ संकेत हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं भाई-बहनों के साथ आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। आपके प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको आज जरूर कामयाबी मिलेगी। ईश्वर का स्मरण करें।

मकर :- आज अगर किसी से प्यार का इज़हार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। मन कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकता है। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें।

कुंभ :- आज आप बेकार की बातों में बहस न करें। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं इसीलिए अधिक मेहनत करें। कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो संभव है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। झुंझलाहट से बचने के लिए शांत चित्त रहें।

मीन :- आज आपका स्वास्थ्य नरम रह सकता है। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजन का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है। आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी के योग हैं। दान पुण्य अवश्य करें।

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …