Breaking News
Home / breaking / 2 सितम्बर 2017 को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

2 सितम्बर 2017 को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 09.38 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ, जलझूलनी एकादशी पर्व, ईद-उल-जुहा त्योहार

मेष :- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। दूसरों से सहयोग मिलेगा। अटके काम आज बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

वृषभ :- आज दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। अटके काम आज बन सकते हैं। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में भावुकता से निर्णय ना ले। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है।

मिथुन :- आज धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने की आशंका है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

कर्क :- पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें।

सिंह :- आज लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कन्या :- आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। वाद विवाद से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। योजना बनेगी। आप खुद पर नियंत्रण रखे। ज्यादा क्रोधित ना हो वरना इस से बनते काम बिगड सकते हैं। आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे।

तुला :- आज आप में सफलता मिलेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। आप के ऑफिस में अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। किसी भी तरह की बहस बाजी से आपको बचना होगा। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक :- आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। विवेक का प्रयोग करें। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। बीमारी से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। कानूनी विवाद खत्म होंगे। रोजगार के लिए योग हैं।

धनु :- आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है। अफवाह से सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। स्वाभिमान बना रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम न लें। धन प्राप्ति के भी योग हैं।

मकर :- आज व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। सफलता के द्वार खुलेंगे। विरोधियों को अपने राज ना बताएं। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में कोताही ना बरतें। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

कुंभ :- आज परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। संपत्ति में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य व प्रतिष्टा के प्रति सचेत रहें। किसी आनंदोत्सव का निमंत्रण मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। विवाद की बजाय बातचीत कर मसले को सुलझाएं। भोजन पर विशेष ध्यान दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचार रखें।

मीन :- आज भाग्य अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवादाें का समाधान मिलेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। दौड़धूप रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …