Breaking News
Home / breaking / ऑक्सीजन चोर डॉक्टर कफील खान भी गिरफ्तार, मीडिया ने बनाया था हीरो

ऑक्सीजन चोर डॉक्टर कफील खान भी गिरफ्तार, मीडिया ने बनाया था हीरो

गोरखपुर।  गोरखपुर के BRD कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई मासूम बच्चों की मौतो के मामले में फरार चल रहे डॉक्टर कफील खान को यूपी एसटीएफ ने शनिवार को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

डॉक्टर कफील खान बाल स्वास्थ्य विभाग का हैड था। उस पर अस्पताल की ऑक्सीजन चुराकर अपने निजी अस्पताल में काम लेने का आरोप है। बच्चों की मौतों के बाद डॉक्टर कफील ने निजी अस्पतालों से ऑक्सीजन का इंतजाम किया था। इस पर उसे मीडिया और सोशल मीडिया ने हीरो बनाकर पेश किया था।

मुख्य सचिव राजीव कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने में 9 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी के बाद से डॉक्टर कफील फरार था।
डॉक्टर कफील के खिलाफ शुक्रवार को ही गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कहा था कि अगर कफील 7 दिन के अंदर सरेंडर नहीं करते है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी।

इससे पहले इस मामले में निलंबित प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव मिश्रा और उसकी पत्नी डॉक्टर पूर्णिमा शुक्ला को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। 6 आरोपी अब भी फरार हैं।

 

यह भी पढ़ें

अस्पताल बना कब्रिस्तान : तीन दिन में फिर 61 बच्चों की मौत

 

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …