Breaking News
Home / breaking / 21 अप्रेल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

21 अप्रेल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2077, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 29.38 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज तबियत पर ध्यान दें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक की सलाह लें। आज आप खुशमिजाज रहेंगे। आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। अपने लक्ष्य के प्रति आपका संकल्प मजबूत रहेगा परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। यह दिन पारिवारिक स्तर पर काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। करियर को दिशा देने के लिए यह समय अच्छा हैं। आज आप अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे।

वृषभ :- आज आप सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक साधनों के प्रति आकर्षित रहेंगे। खर्च की अधिकता हो सकती है। मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। जनसंपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कते आ सकती है। आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें।

मिथुन :- आज आपको सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। वाहन, मशीनरी के काम सावधानीपूर्वक करें। आज के दिन की सफलता के लिए भगवान शिव की आरधना करके दिन की शुरुआत करे। नौकरी में तरक्की के योग तो बन रहे है। भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइएगा।

 

कर्क :- आज नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। आज आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं।

सिंह :- आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। घरेलू मोर्चे पर मुश्किल का सामना करना पड सकता है। आज वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल होंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या :- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में प्रति रुझान रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। परेशानियां भी आज कम हो सकती है। पुराना चला आ रहा कोई कोर्ट केस भी निपट सकता है।

तुला :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपको विचारों का विरोध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही फैसले लें, कोई नया फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

धनु :- आज स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। शांत होकर व्यवहार करें। घर परिवार की खुशियां बनी रह सकती हैं पर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने में समय लग सकता है।

मकर :- आज आप सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आज आपको धन लाभ का योग हैं। आज का दिन काफी अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। अपने स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। आज मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। आज के दिन छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। दिन का आरम्भ आपके लिए आलस भरा रहेगा। अप्रत्याशित काम की आशा न करें। समय मध्यम होगा। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी। जो आपकी मदद करे, उसका एहसान जरूर मानें।

कुंभ :- आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा।  आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

मीन :- करियर के लिहाज से यह दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप आप अकेलापन महसूस करेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …