Breaking News
Home / breaking / 21 जुलाई शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल

21 जुलाई शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल


सावन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 18.28 बजे बाद अमावस्या तिथि प्रारम्भ

 
मेष :- आज नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनता दूर होगी। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखी होगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेगा। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। कई चीजें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृषभ :- आज योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान सकेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन :- बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। वाणी पर संयम रखे। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें।

कर्क :- नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

 

सिंह :- किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। एकाग्रता बनाए रखें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या :- आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें, आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

तुला :- आज आपके भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। रोग और शत्रु की वृद्धि होगी । अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

वृश्चिक :- आज आपके परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित रहेगा। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौक़े मिलेंगे। कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। भोजन पर विशेष ध्यान दें। चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी।

धनु :- आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। व्यावसायिक मामलों मे भावुकता से निर्णय ना लें।

मकर :- आज ग्रहों की प्रतिकूलता से स्वास्थ्य खराब हो सकता है, महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता मन में निराशा पैदा करेगी। आज रिश्तों को समय दें। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ दिन है। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा

कुंभ :- आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

मीन :- आज आपके भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी, कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए सतर्क रहें। बाहर का खाना खाने से बचें। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …