Breaking News
Home / breaking / 25 फरवरी रविवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

25 फरवरी रविवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण

मेष राशि :- हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं।

वृषभ राशि :- आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी।

मिथुन राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी, वो हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। इस यात्रा का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि परिवार के साथ बाहर जाने के मौके रोज-रोज नहीं आते।

सिंह राशि :- आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे।

कन्या राशि :- आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे।

तुला राशि :- आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी।

वृश्चिक राशि :- आज आप पाएंगे कि आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। मदद के लिए आप उन पर निर्भर भी रह सकते हैं। वो आपको सही सलाह ही देंगे। उनकी सलाह से आपको विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद देना नहीं भूलना चाहिए।

धनु राशि :- आज आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। लक्ष्य प्राप्ति की इस राह पर शायद आपकी सभी उम्मीदें पूरी ना हो पाएं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप परिस्थितियों से हार मान लें। तब तक लड़ते रहें जब तक कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर लें।

मकर राशि :- आज आप जो भी निर्णय लें बहुत सोच-समझ कर लें क्योंकि बाद में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी राह जल्दी में ना चुनें नहीं तो आपको लगेगा कि आपने गलत निर्णय लिया। सोच समझ कर लिए गए फैसले अंत में आपको खुशी देंगे।

कुंभ राशि :- आज दिन अच्छा बीतेगा। तैयारी कर लीजिए आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा करते हैं। ये यात्रा कोई छोटी सी पिकनिक भी हो सकती है या फिर लंबी यात्रा भी हो सकती है। आज इस यात्रा का पूरा मजा लें।

मीन राशि :- आज अगर आपको काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जाना था तो किसी कारण आपकी इस योजना में बाधा आ सकती है। या तो आपकी यात्रा कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है। लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज ना हों।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …