Breaking News
Home / breaking / 26 जून मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

26 जून मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

द्वितीय ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2075, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 6.22 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। आपके लिए आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखें। इससे अनर्थ टलेगा। हितशत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें। ईश्वर का स्मरण करें।

वृषभ :- आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा। आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में व्यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। भागीदारी से लाभ होगा।

मिथुन :- आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च ही होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशावालों के लिए लाभ के योग हैं।

कर्क :- आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेट- दर्द से हैरानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने के योग हैं। वाद-विवाद होने की आशंका है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण अथवा अत्यधिक कामुक्ता आपके लिए संकट ला सकती है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करें।

सिंह :- आज मानसिक अस्वस्थता रहेगी। परिजन के साथ वाद विवाद से बचें। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज बनवाने में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकती है। नौकरी में स्त्रीवर्ग से बच कर रहें।

कन्या :- बिना विचारे कोई कार्य न करें। भावनात्मक सम्बंध में सतर्कता बरतें। भाई- बहनों के साथ मेल जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

तुला :- आज आप पर नकारात्मक हावी रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से सावधान रहें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में परेशानी के योग हैं।

वृश्चिक :- आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। प्रियजन के साथ मुलाकात के योग हैं। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु :-  आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानी बरतें। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

मकर :- आज का दिन आपके लिए हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजन और मित्रों से मिलना होगा। व्यापारियों को व्यापार- धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई चीज वस्तुओं की खरीदारी होगी।

कुंभ :- आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी- धंधा के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन :- आज दिन अनुकूल नहीं है। सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। आफिस में अधिकारी वर्ग के साथ संभलकर पेश आएं। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …