Breaking News
Home / breaking / 28 सितम्बर 2017 गुरुवार को आपका दिन कैसा रहेगा, आज का राशिफल पढ़िए

28 सितम्बर 2017 गुरुवार को आपका दिन कैसा रहेगा, आज का राशिफल पढ़िए

 
आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन

 

मेष राशि :- आज दिन उथल पुथल वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। स्‍थान परिवर्तन भी हो सकता है।

वृष राशि :- आज आपके लिए नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें और क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन राशि :- आज दिन मिला जुला रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।


सिंह राशि :- आज ग्रह विपरीत हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अति उत्‍साही होने से बचें। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन हो सकते हैं। सोच समझकर निर्णय लें।

कर्क राशि :- आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। दान पुण्य करें और आध्यात्मिकता का सहारा लें।
कन्या राशि :- आज सावधानीपूर्वक समय व्यतीत करें। व्‍यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। पैतृक सम्‍पत्‍ति पर विवाद की स्‍थिति बन सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि :- आज विरोधियों से सतर्क रहें। उच्‍च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। सम्‍पत्‍ति का विस्तार होगा। माता अथवा पिता से आर्थिक सहयोग मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि :- आज ग्रह आपके साथ हैं। बिगड़े काम सँवरेंगे। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में सौम्‍यता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे।
धनु राशि :- आज दिन लाभकारी है। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर राशि :- आज आपको परिवार की समस्‍याएं परेशान करेंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टपूर्ण हो सकता है। ईश्वर का स्मरण करें।

कुंभ राशि :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। आत्‍मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी एवं संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।
मीन राशि :- आज आपके आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …