Breaking News
Home / breaking / 29 सितम्बर शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

29 सितम्बर शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, महानवमी पर्व, वार शुक्रवार, सम्वत 2017, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 23.50 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप ताजगी और स्फूर्ति का अभाव महसूस करेंगे। क्रोध पर काबू रखें। ऑफिस में अधिकारियों और घर में परिवारवालों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान में जाने का अवसर आएगा।

वृषभ :- अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना होने से प्रवास न करें। निर्धारित समय कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना जागेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिक पठन से शांति मिलेगी।
मिथुन :-  मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

कर्क :- आज आपका दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशावालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
सिंह :- आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन-मुलाकात होगा। धार्मिक या परोपकार कार्य करें।

कन्या :- आज दिन अनुकूल नहीं है। शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर और मन पर चिंता का बोझ रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं निर्मित होंगी। धन खर्च होगा।

तुला :- आज भाग्यवृद्धि का दिन है। उचित जगह पर पूंजी निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटी धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें।

वृश्चिक :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। आप नकारात्मक मानसिक प्रवृत्ति छोड़कर आत्मविश्वास से कार्य करें। कम बोलकर अनावश्यक वाद विवाद से बचें। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

धनु :- आज आपको कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। वाणी से किसी को चोट पहुंचने की आशंका है। अधिक परिश्रम के बाद कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईश्वर का ध्यान करें।

कुंभ :- नए दिन शुभ है। कार्य हाथ में ले सकेंगे। नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय जुटा सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मीन :- आपके लिए आज का दिन शुभ है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना करगा। व्यापारियों के भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग हैं।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …