Breaking News
Home / breaking / 30 अप्रेल सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

30 अप्रेल सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

 

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, बुद्ध पूर्णिमा, पीपल पूनम, वार सोमवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 6.28 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ

मेष :- सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।

 

बृषभ :- आज संबंधों में भावनात्मक संतुलन हेतु सभी स्थिति पर निष्पक्ष भाव से विचार करें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में पूर्वाग्रहवश मन में निराशा पैदा होगी।

 

मिथुन :- निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। किसी नई दिशा में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। आलस्य का त्याग करें।

कर्क :- किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।

 

सिंह :- आप सगे-संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। नाजुक स्थिति में विवेक से काम लें। मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक होगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

 

कन्या :- आप बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

 

तुला :- आर्थिक क्षेत्र में आज आय के नये साधन सुलभ होंगे। कायरे के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ पर न पड़ने दें। कार्यक्षेत्र मे मन नई प्रगति के लिए प्रयत्नशील होगा।

 

वृश्चिक :- कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिली लोकप्रियता आज महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु आपके मन पर दबाव बनाएंगी। नये कायरें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सब कुछ सामान्य हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।

 

धनु :- आज आप तनाव छोड़ अपने कैरियर पर ध्यान दें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय के प्रति मन दुविधाग्रस्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।

 

मकर :- आज प्रतिकूल स्थिति में भी घर के वातावरण को सुंदर बनाने की चेष्ठा करें। पारिवारिक समस्याओं का हल करने में केंद्रित होंगे। किसी प्रणय संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी।

 

कुंभ :- आज कुछ संबंधों से मन घृणा की अनुभूति करेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा। विरोधियों प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

 

मीन :- आज मूल्यवान समय को व्यर्थ न गंवाएं।। अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनो की असंतुष्टि से मन परेशान होगा। किसी बड़े खर्चे को लेकर मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता संभव।

 

पीपल पूर्णिमा पर आज अबूझ सावा, शादियों की जमकर मचेगी धूम

15 मई से 13 जून तक नहीं होंगे विवाह व शुभ कार्य, जानिए क्या है अधिकमास ?

 

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …