Breaking News
Home / breaking / 6 मई रविवार को आपका भाग्य कैसा होगा, पढ़ें आज का राशिफल

6 मई रविवार को आपका भाग्य कैसा होगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण

मेष :- आज आप आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

 

वृष :- आज मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

 

मिथुन :- आज आप बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।

 

कर्क :- मन अशान्त रहेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

 

सिंह :- मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या :- क्रोध की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

 

तुला :- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार की शुरूआत हो सकती है।

 

वृश्चिक :- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 

धनु :- मन में शान्ति व प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

 

मकर :- मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

 

कुंभ :- आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

 

मीन :- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

Check Also

भात में मावा मिश्री खाने से 107 लोग बीमार, 27 गंभीर

दौसा। जिले के लालसोट में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग बीमार हो गए। लालसोट क्षेत्र …