Breaking News
Home / बॉलीवुड / राज कपूर का किरदार निभाएंगे पोते रणबीर कपूर

राज कपूर का किरदार निभाएंगे पोते रणबीर कपूर

khemraj nama solanki addranbeer kapoor
मुंबई। बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर के पोते रॉक स्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अपने दादा का किरदार निभाएंगे। रणधीर कपूर और ऋषि कपूर अपने पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं।

add

चर्चा है रणबीर कपूर इस फिल्म में अपने दादा राज कपूर का रोल निभाएंगे। कहा जा रहा है कि यह बायोपिक कपूर खानदान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बहुत दिनों से रणधीर कपूर और ऋषि कपूर यह फिल्म बनाना चाहते हैं। दोनों भाई राज कपूर के रोल के लिए किसी एक्टर को फाइनल नहीं कर पा रहे थे, बाद में उन्हें रणबीर कपूर ही इस रोल के लिए सही लगे। उनके मुताबिक रणबीर अपने परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए इस रोल के साथ वह ही न्याय कर पाएंगे।
रणबीर कपूर, राज कपूर के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्हें अक्सर राज कपूर के गानों पर डांस करते हुए भी देखा गया है। यह फिल्म आरके फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की
गई है।

Check Also

आमिर खान की बेटी ने रचाई शादी, बनियान और सफेद नेकर में आया दूल्हा

  मुंबई. आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *