Breaking News
Home / breaking / अब तो बस कीजिए : आज भी पेट्रोल-डीजल और महंगा हुआ

अब तो बस कीजिए : आज भी पेट्रोल-डीजल और महंगा हुआ

 

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। अब पेट्रोल 103 रुपए के नजदीक पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज बुधवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 14 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है। 

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 16-JUN-2021

Petrol          102.98

Diesel          96.09

Power          106.80

Turbo           99.59 

बीते कल के रेट

Date 15-JUN-2021

Petrol          102.72

Diesel          95.95

Power          106.54

Turbo            99.45

 

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …