Breaking News
Home / breaking / एक और बालिका गृह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 24 लड़कियां व बच्चे मुक्त

एक और बालिका गृह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 24 लड़कियां व बच्चे मुक्त

देवरिया। बिहार के बालिका गृह में बच्चियों के यौन शोषण का कलंक अभी फीका भी नहीं पड़ा कि मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के राज में एक और कलंक लग गया।
उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने रविवार देर रात कोतवाली सदर क्षेत्र एक तथाकथित बालिका गृह से सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए वहां से 24 महिलाओं और कुछ बच्चों को मुक्त कराया गया है

पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह बालिका, बाल गृह शिशु और सुधार गृह की मान्यता पर शासन ने रोक लगा दी थी।

इसके बाद भी संस्था में बालिकाओं, शिशुओं तथा महिलाओं को अवैध रूप से रखा जाता था। रविवार शाम बेतिया बिहार की एक बालिका बालिका गृह से भाग निकली जिसने पुलिस को आपबीती बताई। उसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

उन्हाेंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि यहां रह रहीं 15 से 18 साल की लड़कियों से अवैध धंधा कराया जा रहा है। इस बात के सामने आने पर पुलिस ने मौके से 24 महिलाओं और बच्चों को मुक्त कराया गया है।

संस्था को सिल कराकर संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संस्था की अधीक्षका कंचनलता फरार है। इस सिलसिले में गम्भीर दफाओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कनय ने बताया कि इस तथा कथित संस्था में 42 महिलाएं और बच्चों के रहने की सूचना है। जिसमें 18 बच्चे, महिलाएं और बालिकायें लापता बताई जा रही हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी कर रही हैं।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …