Breaking News
Home / breaking / बारात लेकर नहीं पहुंचा मंत्री का बेटा, मेहंदी रचाकर दुल्हन करती रही इंतजार

बारात लेकर नहीं पहुंचा मंत्री का बेटा, मेहंदी रचाकर दुल्हन करती रही इंतजार

आगरा । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री में धर्मवीर प्रजापति के बेटे की शादी दो दिसंबर को होनी थी जिस दिन बारात आनी थी उसी दिन दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, दुल्हन पक्ष के लोग  पूरी तैयारियां कर के बारात का इंतजार करते रहे। जब देर रात तक बारात नहीं आई तो लड़की पक्ष वाले परेशान होने लगे। उन्होंने दूल्हे पक्ष के परिजनों से जानकारी हासिल की तो पता चला कि लड़के को  डेंगू हो गया है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  वहीं , दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए, दूल्हे का इंतजार करती रही। मगर, न दूल्हा आया और न ही बारात। बैंड-बाजे वाले भी इंतजार कर लौट गए। उसके बाद लड़की पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच कर लड़के का हाल चाल जाना।

मंत्री गए जेल समारोह में

मथुरा जिला जेल में शनिवार को बंदियों के राम कथा समारोह में शामिल होने के दौरान मंत्री ने बताया कि परिवार में रहते हैं। सांसारिक मोह-ममता भी है। ऐसा नहीं कि बिल्कुल वैराग्य हो गया है। मन बहुत दुखी है। बेटे की हालत काफी गंभीर बनी है। फिर भी यहां आया हूं। अगर बंदी भाइयों का कार्यक्रम नहीं होता तो शायद यहां भी न आ पाता।
गौरतलब है कि आगरा के खंदौली कस्बा के खेड़ा हाजीपुर के रहने वाले धर्मवीर प्रजापति तीसरे नंबर के बेटे दिलीप की शादी मुड़ी जहांगीर निवासी जयराम ठेकेदार की बेटी ज्योति से होनी थी। शादी का आयोजन खंदौली में माया देवी वाटिका में किया गया था। लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर ली थी। मैरिज होम के पास से ही बारात चढ़नी थी। रात आठ बजे तक बारात नहीं आई तो लोगों ने तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
प्रेम प्रसंग में हो रही है शादी
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मामला प्यार मोहब्बत से जुड़ा है। लड़का-लड़की एक-दूसरे को पसंद करते हैं। कुछ माह पहले इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। पंचायत के बाद ही शादी तय हुई थी। चर्चा ये भी है कि लड़की पक्ष पैसे से कमजोर है और उसने खेत बेचकर व्यवस्थाएं की थी। दूल्हे के लिए कार खरीदी थी। बारात और अन्य इंतजाम मंत्री के बेटे ने खुद किया था। शुक्रवार को ही लग्न और शादी दोनों रस्में होनी थी। हालांकि लड़की पक्ष के लोगा इस विषय पर किसी तरह से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लड़की पक्ष के लोग चाहते हैं कि शादी किसी तरह से हो जाए।

दूल्हे के भाई ने कही ये बात

दूल्हे के भाई दिनेश ने बताया कि दूल्हे को डेंगू हो गया है। अब उसकी हालत ठीक है और ICU से बाहर आ गए हैं। लोग गलत तरीके से अफवाह फैला रहे हैं। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हमारे भाई की तबीयत खराब है ऐसे में क्या खाट पर लिटाकर बारात ले जाते। फिलहाल बारात ना आने से दुल्हन पक्ष के लोगों में मायूस हैं।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …