Breaking News
Home / breaking / रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य का निधन

रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य का निधन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर आंदोलन से जुड़े और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठतम सदस्य जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्यजी महाराज का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया। उनकी उम्र करीब सौ साल थी।

स्वामी पुरुषोत्तमाचार्यजी अयोध्या में सुग्रीव किला के प्रमुख भी थे। उन्होंने अयोध्या आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी। अयोध्या और देश के कई संतों-महंतों ने स्वामी के निधन पर शोक जताया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्यजी के निधन पर शोक जताते हुये इसे संत समुदाय का बड़ा नुकसान बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामीजी बहुत ज्ञानी थे और उनके निधन से समाज में शून्यता आ गयी है। उन्होंने कहा कि स्वामीजी के दिखाये रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

गौरतलब है कि पिछले महीने अयोध्या दौरे के वक्त योगी ने सुग्रीव किला जाकर स्वामीजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …