Breaking News
Home / breaking / रोज-रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूली छात्रा ने उठाया यह खौफनाक कदम

रोज-रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूली छात्रा ने उठाया यह खौफनाक कदम


फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में छेड़खानी की शिकार एक नाबालिग लड़की ने चिकित्सा जांच के बाद अपने घर लौट कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शनिवार को बताया कि जहानाबाद कस्बे के एक मुहल्ले में छेड़खानी की शिकार एक 17 साल की लड़की ने अस्पताल में चिकित्सा जांच के बाद अपने घर लौट कर शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छेड़खानी की घटना दो दिन पूर्व उस समय हुई थी, जब लड़की शौच के लिए घर से बाहर गई थी।

गांगुली ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या छेड़खानी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। इस मामले में उसी मुहल्ले के रहने वाले खन्ना और निजाम नामक युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गांगुली ने मृतका के पिता के हवाले से बताया कि इन्हीं युवकों की छेड़खानी से क्षुब्ध होकर लड़की ने दो साल पहले अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। लेकिन युवक उसके घर के सामने दुकान खोल कर छेड़खानी करते रहे।

Check Also

 5 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …