Breaking News
Home / breaking / छुट्टी के दिन ओवर टाइम कर रहे 17 मजदूर जिंदा जले

छुट्टी के दिन ओवर टाइम कर रहे 17 मजदूर जिंदा जले

नई दिल्ली। बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 17 जिंदगियां भेंट चढ़ गईं। दस महिलाएं और सात पुरुषों की मौत हो गई। एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए। दोनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ितों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देना का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक जताया है।

बवाना क्षेत्र में शनिवार को छुट्टी रहती है। ये मजदूर ओवर टाइम कर रहे थे। दो मंजिला एक इमारत के भूतल पर एक भंडारण इकाई में आग लगी और तेजी से पूरी इमारत में फैल गई।

पुलिस ने बताया कि फैक्टरी मालिक मनोज जैन को पकड़ा गया है। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ साझेदारी में यह फैक्ट्री चला रहा था। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और आग एवं ज्वलनशील सामग्री को लेकर लापरवाही बरतने को लेकर भारतीय दंड संहिता की संबंद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …