Breaking News
Home / breaking / मल्लिका शेरावत ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में की शादी

मल्लिका शेरावत ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में की शादी

mallika

चंडीगढ। मल्लिका शेरावत ने ब्वॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्‍जेनफेन्‍स के साथ पेरिस में शादी कर ली। दो दिन पहले हुई इस वेडिंग को सीक्रेट रखा गया। साइरिल पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। पिछले काफी दिनों से मल्लिका उनके साथ डेट कर रही थीं। मल्लिका ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साइरिल के साथ पेरिस की फोटो शेयर की थी। इसमें मल्लिका ने लिखा था, ”किसी के प्यार में डूबने का अहसास तब बेहद अलग होता है जब आप जिससे प्यार करें, बदले में वो भी आपसे प्यार करे।

मल्लिका और साइरिल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। चर्चा है कि इस वेलेन्टाइन डे पर साइरिल ने मल्लिका को एक लग्जरी कार समेत कई गिफ्ट दिए थे।
मल्लिका इस समय पेरिस में हैं। वो 11 से 22 मई तक होने वाले 69th कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी। यहां वे अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द लॉस्ट टॉम्ब’ के इवेंट में शामिल होंगी। मल्लिका के साथ ही ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर भी कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने फ्रांस जाएंगी। मल्लिका की पहली शादी 1997 में फिल्मों में आने के पहले ही पंजाब के नाभा क्षेत्र में कैप्टन कर्ण गिल के साथ हुई थी। इसके बाद इन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन किया था। 2001 में मल्लिका-करण का तलाक हो गया था।

Check Also

VIDEO : जैनाचार्य सुनील सागर RSS कार्यकर्ताओं संग पहुंचे अढाई दिन का झोपड़ा, मुस्लिमों ने किया विरोध

हमारा सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित होना चाहिए अजमेर। जैनाचार्य सुनील सागर जी महाराज ने मंगलवार सुबह राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *