Breaking News
Home / देश दुनिया / अखिलेश के जनता दरबार में भगदड़, कई लोग घायल

अखिलेश के जनता दरबार में भगदड़, कई लोग घायल

diwali

लखनऊ/इटावा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने गृह जनपद इटावा में परिवार के साथ दीपावली मनाने पहुँचे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायते सुनीं। गेस्ट हाउस में लोगों से मुलाकात के दौरान हजारों की भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इटावा स्थित सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव को लोगों से मिलना था। मिलने के लिए आने वाले लोग अपने साथ अर्जियां भी लेकर आए थे। इसी बीच जब गेस्ट हाउस का गेट खोला गया तो मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर चढ़कर भागने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए। लोग इसे प्रशासन की चूक मान रहे हैं।

add kamal

इस भगदड़ में मीडियाकर्मियों के साथ कुछ गांववाले भी घायल हुए हैं। धक्का मुक्की में घायल हुए एक बुजुर्ग का सर फट गया है। बुजुर्ग का नाम बलवीर सिंह बताया जा रहा है।

add

इससे पहले अखिलेश अपने घर पर ही थे और घर पर ही उन्होंने कई लोगों के साथ मीटिंग की थी। अखिलेश की मीटिंग में कई युवा लोग नजर आए जबकि बुजुर्गों की संख्या कम थी। लेकिन उसके बाद अखिलेश घर के पीछे के गेट से निकलकर गेस्ट हाउस पहुंच गए।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *