Breaking News
Home / देश दुनिया / अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

nageshwar

अयोध्या। शिवरात्रि पर आज अयोध्या के नयाघाट स्थित सरयू तट पर स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर में लाखों भक्त भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। भोर से ही मंदिर के बाहर तक लम्बी-लम्बी लाइन में भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।

कहा जाता है कि नागेश्वर नाथ मंदिर को भगवान राम के पुत्र कुश ने बनवाया था। माना जाता है जब कुश सरयू नदी में नहा रहे थे तो उनका बाजूबंद खो गया था। बाजूबंद एक नाग कन्या को मिला जिसे कुश से प्रेम हो गया। वह शिवभक्त थी। कुश ने उसके लिए यह मंदिर बनवाया। कहा जाता है कि यही एकमात्र मंदिर है जो विक्रमादित्य के काल में सुरक्षित रहा, जबकि बाकी शहर खंडहर में तब्दील हो चुका था। सम्राट विक्रमादित्य ने इस मंदिर का जीर्णाेद्धार कराया।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *