Breaking News
Home / breaking / अयोध्या के संतों ने कहा, अब सर्वमान्य तरीके से होगा राम मन्दिर का निर्माण

अयोध्या के संतों ने कहा, अब सर्वमान्य तरीके से होगा राम मन्दिर का निर्माण

 add kamal

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली अभूतपूर्व जीत का अयोध्या के संतों ने स्वागत किया है। वहीं अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर भव्य राम मन्दिर निर्माण की उम्मीद जतायी है।

22-20-31-images

संतों का मानना है कि अब सर्वमान्य तरीके से अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण होगा। संतों ने कहा कि अब बनवास का दौर गुजर गया है हमें उम्मीद है कि अयोध्या में अब मंदिर निर्माण होगा।

संतों ने भाजपा की जीत को राष्ट्रवादिता की जीत बताया है। इस बार यूपी में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा इसका अंदेशा तो सभी को था, मोदी लहर की बात चर्चा में थी लेकिन मोदी लहर इस तरह सुनामी में तब्दील हो जायेगी यह अंदाजा नहीं था।

जिस प्रकार से उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 300 का आंकड़ा पारकर इतिहास रचने का काम किया है वह अद्भुत है। रामलहर के बाद मोदी लहर में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उत्तरप्रदेश के साथ-साथ अयोध्या सीट पर भी भाजपा ने पुनः अपना कब्जा जमाया है। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत का अयोध्या के संतों ने स्वागत किया है।

नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी/प्रशासक रामदास महाराज ने कहा कि यह सात्विकता की जीत है। सबका साथ सबका विकास के बीजेपी के नारे को जनता ने स्वीकार्य किया है। यह जीत समाज की राष्ट्र की तथा विकास की जीत है। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण होगा तथा रामराज्य की परिकल्पना साकार होगी इसकी पूरी उम्मीद है।

चैबुर्जी मंदिर के महांत बृजमोहन दास महाराज ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा केा विशाल जीत मिली है। यूपी से गुंडागर्दी व जातिवाद की राजनीति का खात्मा हो गया है तथा राष्ट्रवादिता को जनता ने स्वीकार किया है।

22-20-40-images

अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में भव्य राममंदिर बनकर तैयार होगा, और रामलला टेंट से आजाद होंगे।

ज्योतिषाचार्य स्वामी श्रीहरिदयाल मिश्र की भविष्यवाणी भी सत्य हुयी उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि यूपी में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। उन्होंने पहले ही कहा था कि शनिवार केा मतगणना हो रही है इसलिए भगवान शनि न्याय करेंगें और सात्त्विक ताकतों की विजय होगी ऐसा हुआ भी पूरे उत्तरप्रदेश से सत्ता का पत्ता साफ हो गया। अब अयोध्या में सर्वमान्य तरीके से मंदिर निर्माण भी होगा यह भी भविष्यवाणी उन्होंने की।

keva bio energy card-2

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …