Breaking News
Home / breaking / अवंति बाई का शिवराज व उमा भारती ने किया गुणगान, अर्पित किए श्रद्धासुमन

अवंति बाई का शिवराज व उमा भारती ने किया गुणगान, अर्पित किए श्रद्धासुमन

add kamal

भोपाल। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश की आजादी के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाली वीरांगना अवंति बाई बलिदान दिवस पर सोमवार को राजधानी भोपाल में माता मंदिर चौराहा स्थित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय जल-संसाधन और नदी विकास मंत्री उमा भारती ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर, नमन किया।

17-40-30-images

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रानी अवंती बाई महान वीरांगना थी। उन्होंने देश की परतंत्रता की बेडियां काटने के लिए अपने रक्त की अंतिम बूंद न्यौछावर कर दी थी। स्वतंत्रता के लिये सर्वस्व अर्पित कर दिया। वीरों का सम्मान देश समाज का कर्तव्य है। वीर पूजे नहीं गए तो, वीरता बांझ हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वीरांगना की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने और उनके प्रति सम्मान प्रगट करने के लिये अनेक कार्य करवाए हैं। भविष्य में भी जो कार्य आवश्यक होंगे, करवाए जाएंगे। सरकार जनता को भगवान मानकर उसकी सेवा के लिये सदैव तत्पर है। जन-आंकाक्षाओं को पूरा करना सरकार का कर्तव्य है।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वीरांगना रानी अवंति बाई की प्रतिमा देश की राजधानी में स्थापित करवाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि रानी अवंतिबाई ने अंग्रेजों को युद्ध में परास्त कर दिया था। एक वर्ष तक स्वतंत्र रूप से शासन भी किया था। विश्वासघात के कारण ही अंग्रेज उनके विरूद्ध सफल हो सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती का सम्मान किया। माता मंदिर चौराहे से दशहरा मैदान के लिये रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग, विधायक प्रताप सिंह लोधी, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया एवं पूर्व विधायक भैय्या साहब लोधी आदि जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।

Check Also

शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारियों की डीपीसी के लिए सूची जारी

बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के सतत् प्रयासों से शिक्षा निदेशक ने संस्थापन अधिकारियों …