Breaking News
Home / breaking / आसरा देने के बहाने जीजा नाबालिग साली से करता था यह हरकत

आसरा देने के बहाने जीजा नाबालिग साली से करता था यह हरकत

 

 

नई दिल्ली। राजधानी के पांडव नगर इलाके में एक युवक अपनी नाबालिग साली को अपने घर में कई दिन से हवस का शिकार बना रहा था। आखिरकार दुष्कर्मी जीजा बेनकाब हो गया। पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पोस्को कानून के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

कम उम्र में इस पीड़िता के साथ बुरा बीता। मूलतः वह यूपी की रहने वाली है। कुछ समय पहले उसकी अधेड़ मां ने दूसरी शादी कर ली। इस वजह से लड़की यहां अपनी बड़ी बहन के पास चली आई।

मगर जीजा की गन्दी नजर से नहीं बच पाई। एक दिन बीवी की गैर मौजूदगी में उसने साली के साथ दुराचार कर दिया। इसके बाद तो वह अक्सर ऐसा करने लगा।

जीजा की हरकतों से तंग आकर एक दिन उसने अपनी बहन को सारी बात बता दी। लेकिन उसे झटका तब लगा जब बहन ने उसकी शिकायत को नजरंदाज कर दिया।
थक हारकर आखिरकार पीड़िता ने एक एनजीओ की मदद से पुलिस थाने पहुंचकर जीजा की पोल खोल दी।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …