Breaking News
Home / देश दुनिया / उत्तर कोरिया ने दागा दक्षिण कोरिया पर गोला

उत्तर कोरिया ने दागा दक्षिण कोरिया पर गोला

attack8
सोल। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया से लगती सीमा के पास एक गोला दागा। गोला दागे जाने से येओनपेयोंग द्वीप के निवासी दहशत में आ गए और कुछ समय के लिए सुरक्षित जगह पर चले गए। दक्षिण कोरिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि गोला सैन्य अभ्यास के दौरान दागा गया। कुछ ही दिनों पहले दक्षिण कोरिया ने कहा था कि वह अगले महीने अमेरिका के साथ अपना अब तक का सबसे बड़ा, सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगा। अक्सर इस अभ्यास की वजह से ही सीमा पर तनाव बढ़ जाता है।

हाल ही उत्तर कोरिया ने पहले परमाणु परीक्षण और फिर प्रक्षेपास्त्र परीक्षण किए हैं जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि येलो सागर में विवादित समुद्री सीमा के पास उत्तर कोरिया में एक गोला दागा गया। उन्होंने बताया ‘‘ऐसा लगता है कि गोला समुद्री सीमा के उत्तरी हिस्से में गिरा और हमें कोई नुकसान नहीं हुआ।’’ योनहाप समाचार एजेंसी की खबर में बताया गया है कि गोला दागे जाने से येओनपेयोंग द्वीप के निवासी दहशत में आ गए और कुछ समय के लिए सुरक्षित जगह पर चले गए।

Check Also

राजस्थान में बदला मौसम, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

  जयपुर. राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने फिर रंग बदल लिया. पश्चिमी विक्षोभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *