Breaking News
Home / breaking / एक रुपए के वकील को सवा अरब सलाम!

एक रुपए के वकील को सवा अरब सलाम!

 

harish salve
नई दिल्ली। मात्र 1 रुपए फीस लेकर विश्व बिरादरी के सामने पाकिस्तान को तमाचा मारने वाले भारतीय वकील हरीश साल्वे को पूरा देश सलाम कर रहा है। पूर्व भारतीय नौ सैनिक कुलभूषण जाधव की फांसी रुकवाकर साल्वे ने पाकिस्तान को तिलमिलाने पर मजबूर कर दिया। साथ ही तमाम हिन्दुस्तानियों के दिलों में छा गए साल्वे।

add kamal
नीदरलैंड में हेग स्थित अंतररराष्ट्रीय न्यायालय में साल्वे ने मजबूती से भारत का पक्ष रखा। उनकी दमदार दलीलों के कारण 11 सदस्यीय ज्यूरी ने पाकिस्तान को जाधव की फांसी रोकने का आदेश देते हुए इसके लिए बाध्य भी किया कि पाकिस्तान उसकी फांसी रुकवाने के लिए तत्काल क्या व्यवस्था कर रहा है।

keva bio energy card-1

विश्व बिरादरी के सामने करारी मात खाने से पाकिस्तान जबरदस्त खीज में है। इस पूरे प्रकरण में जाधव के साथ ही साल्वे भी नेशनल हीरो बनकर उभरे हैं। ट्वीटर से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सअप सहित तमाम सोशल मीडिया और मीडिया में साल्वे का गुणगान हो रहा है।

कौन हैं साल्वे

साल्वे सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। उनकी गिनती भारत के सबसे महंगे वकीलों में होती है। वे कई कॉरपोरेट घरानों के वकील हैं। उन्हें वकालत में 42 साल का लंबा अनुभव है।

यह भी पढ़ें

जाधव की फांसी पर रोक, पाकिस्तान को झटका
goo.gl/Rk3t9A

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …