Breaking News
Home / breaking / कम्प्यूटर इंजीनियर छाप रहा था नकली नोट, हल्का प्रिंट जला देता

कम्प्यूटर इंजीनियर छाप रहा था नकली नोट, हल्का प्रिंट जला देता

add kamal
मुंबई। मशीन, कलर जेरोक्स और स्कैनर की मदद से एक इंजीनियर दो हजार रुपए के नकली नोट छाप रहा था। अपने दोस्तों की मदद से इन नोटों को बाजार में चला देता। वे दक्षिण मुंबई के रेडलाइट इलाके में भी जाते थे। बस, इसी वजह से पुलिस की नजर में आ गए।

2000 rupees1

जब पुलिस ने उन्हें धरा तो दो हजार के 70 लाख 8 हजार के फर्जी नोट बरामद हो गए। पुलिस ने इंजीनियर सहित 3 जनों को अरेस्ट कर लिया। अदालत ने उन्हें 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।अब तक वे करीब दो हजार के सवा करोड़ कीमत के फर्जी नोट छाप चुके हैं। कुछ नोट जिनका कलर अच्छा नहीं था उसे जला दिए थे।

क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार शक होने पर पुलिस आरोपियों पर नजर रख रही थी। एक कांस्टेबल ने वसई के एक होटल में जतिन सोलंकी नामक व्यक्ति जब बिल दे रहा था तो उससे नोट एक्सचेंज किया। कांस्टेबल सादे कपड़ों में था इसलिए जतिन कुछ समझ नहीं पाया। उस दो हजार के नोट की जब बैंक में जांच कराई गई तो वह नकली पाया गया।

2000 rupees

इस पर पुलिस ने बांद्रा इलाके के नालासोपारा स्थित उनके अड्डे पर छापा मारकर कंप्यूटर इंजीनियर सचिन बंशी, जतिन सोलंकी और विजय कांबले को हिरासत में ले लिया।

keva bio energy card-1
पुलिस ने 70 लाख से अधिक फर्जी नोट के साथ ही नोट छापने वाली मशीन, कलर जेरोक्स और स्कैनर बरामद किया है।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …