Breaking News
Home / breaking / कश्मीर में सुबह से हो रही बर्फबारी, उत्तरी भारत में चलेगी शीत लहर

कश्मीर में सुबह से हो रही बर्फबारी, उत्तरी भारत में चलेगी शीत लहर

श्रीनगर। घाटी के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी के कारण शनिवार को एक बार फिर जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कश्मीर आने-जाने वाली विमान सेवाएं भी प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी तड़के शुरू हुई और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी थी।
श्रीनगर हवाईअड्डे पर आज सुबह से ना किसी विमान ने उड़ान भरी और ना कोई उतरा। ‘रनवे’ पर भी बर्फ इकट्ठी हो गई है। एक अधिकारी ने कहा,‘‘अब भी बर्फबारी हो रही है और विमान संचालन के लिए रनवे को साफ करना मुश्किल हो रहा है।’’ अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण कई उड़ानें स्थगित हुई हैं।
उन्होंने बताया कि मौसम के बेहतर होने पर ही विमान सेवा बहाल करने का निर्णय किया जाएगा।
उधर, पहाड़ों में बर्फबारी का असर उत्तरी भारत में पड़ेगा। इन इलाकों में शीतलहर चलने की सम्भावना है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …