Breaking News
Home / breaking / कुंवारा बन ढूंढता था रिश्ते, शारीरिक संबंध बनाने के बाद करता था ब्लैकमेल

कुंवारा बन ढूंढता था रिश्ते, शारीरिक संबंध बनाने के बाद करता था ब्लैकमेल


नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म रिक्की vs बहल की तर्ज पर वह मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियां देखता था और शादी का झांसा देकर उनके साथ सेक्स कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। आखिरकार उसका खेल खत्म हो गया और पहुंच गया सलाखों के पीछे। यह शातिर कुंवारा है दिल्ली के विवेक विहार निवासी राजेश गर्ग। वह चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहा था।

यूं हुआ खुलासा

दरअसल गत 3 सितम्बर को विवेक विहार थाने में एक महिला की गुमशुदगी दर्ज हुई। पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि वह किसी युवक के साथ है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया और न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से युवक और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पता चला कि राजेश उस महिला को लेकर मुंबई जाने की फिराक में था। पूछताछ करने पर हैरान कर देने वाला सच सामने आया।

पुलिस के मुताबिक दोनों राजेश और उस महिला की मुलाकात सोशल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आए। राजेश ने महिला से वैष्णो देवी चलने को कहा तो महिला बिना बताए उसके साथ चली गई। वैष्णो देवी से दोनों गोआ चले गए। इस बीच राजेश ने महिला के साथ सम्बन्ध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिया। इधर, महिला के घर से अचानक गायब हो जाने पर उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी और वह पकड़ा गया।

यूं खुली करतूत

पुलिस ने राजेश के बारे में छानबीन करते की तो पता चला कि वह इससे पहले भी 5 लड़कियों को इसी तरह शिकार बना चुका है। फिलहाल पुलिस राजेश के बारे में और भी राज जानने में जुटी है।

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …