Breaking News
Home / breaking / खरीददारी करने पहुंची महिला ने शोरूम से उड़ाए तीन लाख के गहने

खरीददारी करने पहुंची महिला ने शोरूम से उड़ाए तीन लाख के गहने

गुड़गांव। शहर थाना क्षेत्र के सदर बाजार में खरीददारी के पहुंची महिला ने ज्वेलरी शोरूम से तीन लाख के जेवरात पार कर लिए। आरोप है कि चार महिलाएं जेवरात देखने के बहाने वहां पहुंची और सोने की चूडिय़ां चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

 

शोरूम के संचालक सक्षम वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जय प्रकाश एंड संस ज्वेलर्स की दुकान पर 20 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चार महिलाएं गहने खरीदने के लिए आई थी। इस दौरान शोरूम की सेल्स गर्ल उन्हें गहने दिखा रही थी। सोने की चूडिय़ां देखते वक्त इन्होंने दो चूडिय़ां सेल्स गर्ल की आंखों से बचाकर अपने बैग में डाल ली।

सेल्स गर्ल का ध्यान भटकाने के लिए इन्होंने कभी चाय तो कभी पानी की डिमांड जारी रखी। महिलाओं द्वारा बिना खरीददारी किए जाने के कारण जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने गहनों की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …