Breaking News
Home / breaking / खेत में कर रहे थे काम, अचानक बाढ़ से घिरे पति-पत्नी

खेत में कर रहे थे काम, अचानक बाढ़ से घिरे पति-पत्नी

khemraj nama solanki add

सेना की मदद से निकाले गए
झाँसी। जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाट कोटरा के निकट धसान नदी में अचानक आई बाढ़ से एक दंपति खेत में फंस गया। जिला प्रशासन और सेना की मदद से शुक्रवार सुबह बाढ़ में फंसे इस दंपति को बाहर निकाल लिया गया है।

badh

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाट कोटरा के पास से धसान नदी निकली है। तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार दोपहर पुत्तु अपनी पत्नी लच्छी के साथ खेत पर था। अचानक नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा और दंपति इसमें फंस गया।

ग्रामीणों की सूचना पर रात में पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सेना को मदद के लिए बुलाया गया। एसडीएम राजमुनि यादव के मुताबिक सूचना मिलते ही प्रशासन और सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह दोनों को बाहर निकाल लिया गया है।

Check Also

 24 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 07.25 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *