Breaking News
Home / breaking / गन्दा है पर धंधा है : डांस बार पर छापा, 17 लड़कियां तहखाने में मिलीं

गन्दा है पर धंधा है : डांस बार पर छापा, 17 लड़कियां तहखाने में मिलीं

Demo pic
मुंबई। दहिसर इलाके में एक बार की सुविधा देने वाले रेस्तरां पर छापा मारा गया, जिसमें 17 महिलाओं को एक विशेष रूप से बनाए गए तहखाने से सुरक्षित निकाला गया। कई अन्य महिलाएं यहां नाचते हुए मिलीं। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दहिसर पुलिस अधिकारी ने कहा कि छापेमारी में 19 ग्राहकों और रेस्तरां के प्रबंधक सहित छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी देखें

अधिकारी ने कहा, “हमने चार महिलाओं को डांस फ्लोर पर पाया, जबकि 17 महिलाएं इस तरह के छापे के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए एक विशेष रूप से बने तहखाने में मिलीं। उन्हें बचा लिया गया और जाने दिया गया।” उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

 5 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …