Breaking News
Home / breaking / गुजरात पर भाजपा का कब्जा बरकरार, उम्मीद 150 की लेकिन 99 सीटें मिलीं

गुजरात पर भाजपा का कब्जा बरकरार, उम्मीद 150 की लेकिन 99 सीटें मिलीं


गांधीनगर। गुजरात में भाजपा ने लगातार छठी बार भगवा परचम फहराते हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। 182 में से 150 सीटों का दावा करने वाली बीजेपी 99 सीटें हासिल कर विजयी रहीं।

उधर कांग्रेस ने पिछले चुनाव की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 80 सीटें हासिल की। 3 सीटें अन्य के खाते में रही। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने बीजेपी को जिताने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है।

भाजपा का प्रदर्शन इस बार पहले की अपेक्षा खराब रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा के खाते में कम सीटें आई हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 115 सीटें और कांग्रेस के पास 61 सीटें थीं।

राजकोट पश्चिम से मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरू को हराया है। मेहसाणा से डिप्‍टी सीएम नितिन पटेल ने कांग्रेस के जीवाभाई अंबालाल पटेल को मात दी है। अर्जुन मोढ़वाडि़या पोरबंदर से अपना चुनाव हार चुके हैं। उन्हें बाबूभाई बोखाडि़या ने 1855 मतों से शिकस्त़ दी है। दक्षिण राजकोट, घटलोडिया, गणदेवी, मोंडल, अकोटा, करंज, मणिनगर से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 61 सीटों से छलांग लगाकर 80 सीटें जीती हैं।

यह भी पढ़ें

हिमाचल में भी बीजेपी जीती लेकिन मुख्यमंत्री पद के दावेदार धूमल हारे

Check Also

कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए ही भागे बदमाश, नोजल तोड़ा हादसा टला

 CCTV फुटेज आया सामने अजमेर। श्रीनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कार सवार पेट्रोल …