Breaking News
Home / देश दुनिया / चंडीगढ़ पहुंचने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद का भव्य स्वागत

चंडीगढ़ पहुंचने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद का भव्य स्वागत

fransua oland
चंडीगढ़। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद रविवार को चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। हालांकि पीएम मोदी उन्हें एअरपोर्ट रिसीव करने नहीं गए, लेकिन पीएम मोदी उन्हें वर्ल्ड फेमस रॉक गार्डन में ही मिलेंगे।

 

उन्हें हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने एअरपोर्ट पर रिसीव कर उनका स्वागत किया। यह उनके तीन दिवसीय भारत दौरे की शुरूआत है।

 
वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक व्यापार शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे तथा कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे। ओलांद और पीएम मोदी के यहां पहुंचने से पहले पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है।

 

दोनों नेता भारत-फ्रांस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति दिन में करीब एक बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

 

चंडीगढ़ शहर का डिजाइन स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार चार्ल्स-एदुएर्द जीनरेट-ग्रीस ने तैयार किया था। दोनों नेता शहर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों रॉक गार्डन, कैपिटल कॉम्पलेक्स और सरकारी संग्रहालय एवं आर्ट गैलेरी का दौरा करेंगे। वे तीनों स्थानों पर १५-१५ मिनट रुकेंगे।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *