Breaking News
Home / breaking / छेड़छाड़ का विरोध किया तो तेल छिड़ककर लगाई आग, पीड़िता की मौत

छेड़छाड़ का विरोध किया तो तेल छिड़ककर लगाई आग, पीड़िता की मौत

जींद। हरियाणा के जींद जिले के अकालगढ़ गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी द्वारा तेल छिड़ककर आग लगाने की घटना में बुरी तरह झुलस गई महिला में पीजीआई अस्पताल रोहतक में इलाज के दौरान 38 दिन बाद दम तोड़ दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोहन ने गत 20 जून को गांव की ही एक 32 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपी ने उस पर तेल छिड़ककर आग लगा दी थी जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी।

उसने रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी सोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं परिजनों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जुलाना थाना में पहुंचकर पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने मामले में कमजोर धाराएं लगाकर आरोपी पक्ष के साथ मिलीभगत की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल छेड़छाड़ की धारा लगाई हैं जबकि पीड़िता के बयान पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी जानी चाहिए। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस बीच महिला की मौत के बाद दो बच्चों पर से मां का साया उठ गया है। उसका लगभग 18 साल पहले अकालगढ़ गांव निवासी के रामलाल के साथ हुआ था। पति की लगभग पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी और इसके बाद वह अपने दो बच्चों का खेती और मेहनत मजदूरी कर पेट पाल रही थी।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …