Breaking News
Home / breaking / जिला अस्पताल में भीषण आग लगी, 10 मरीजों की मौत

जिला अस्पताल में भीषण आग लगी, 10 मरीजों की मौत

Demo pic

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में जिला अस्पताल के एक वार्ड में शनिवार को भीषण आग लगने से 10 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक आग जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में लगी, जहां 10 मरीजों की मौत हो गई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र भोसले ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दीं। घटनास्थल पर चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा था।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी देश में कई स्थानों पर कोविड वार्ड में आग लग चुकी है, जिसके चलते कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …