Breaking News
Home / breaking / टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की एक्सीडेंट में मौत

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की एक्सीडेंट में मौत

मुंबई। टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की आज दोपहर करीब 3 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पालघर के पास यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे। पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया।

मिस्त्री के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में सायरस और उनके ड्राइवर की मौत हुई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइविंग सीट पर महिला थी। साइड सीट पर मिस्त्री बैठे थे। पीछे दो लोग और बैठे थे। हादसा इतना भयानक थी कि गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …