Breaking News
Home / breaking / सोनीपत की मेडिकल स्टूडेंट मानुषी बनीं मिस व‌र्ल्ड, भारत फिर गौरवान्वित

सोनीपत की मेडिकल स्टूडेंट मानुषी बनीं मिस व‌र्ल्ड, भारत फिर गौरवान्वित


नई दिल्ली। भारतीय ब्यूटी ने सुंदरता ने दुनिया मे एक बार फिर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल की मिस व‌र्ल्ड घोषित किया गया। 20 वर्षीय मानुषी ने दुनियाभर की 118 प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस व‌र्ल्ड चुना गया था। संयोग से वे भी हरियाणा के अंबाला की हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको एंड्रिया मेझा और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड स्टिफेनी हिल रहीं। मानुषी 67वीं मिस व‌र्ल्ड हैं। मानुषी वर्ष 2017 मिस इंडिया और मिस हरियाणा रह चुकी हैं।

 देखें वीडियो

वाह क्या जवाब था!

मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में जब जजों ने मानुषी से पूछा- किस पेशे को सबसे ज्यादा सैलरी मिलना चाहिए अौर क्यों? इस पर मानुषी ने कहा- चूंकि मैं अपनी मां के अत्यधिक करीब हूं। इसलिए सोचती हूं कि मां सबसे अधिक सम्मान की हकदार हैं। जहां तक सैलरी की बात है तो इसका मतलब धन से नहीं, बल्कि मान और सम्मान से है। सभी मांएं अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ कुर्बान करती हैं। इसलिए मेरा मानना है कि मां ही वह पेशा है, जिसे सर्वोच्च सम्मान और वेतन मिलना चाहिए। मानुषी के इस जवाब ने उन्हें खिताब दिला दिया। मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी जीता।

मूलतः हरियाणा की

मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ। पिता मित्रवासु और मां नीलम दोनों डॉक्टर हैं। परिवार अब दिल्ली में रहता है। वे सोनीपत के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर में हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से हुई।

पसन्द
मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे रोमांचक खेल पसंद हैं। उसने भारतीय शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षण लिया है और स्कैचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं।

मानुषी समाजसेवा के कार्यो से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने महिलाओं की माहवारी के दौरान हाइजीन से संबंधित एक कैंपेन में करीब 5000 महिलाओं को जागरूक किया है।

यह खिताब पाने वाली छठी भारतीय 
2000- प्रियंका चोपड़ा
1999 – युक्ता मुखी
1997 – डायना हेडन
1994 – ऐश्वर्या राय
1966 -रीता फारिया

भारत दो मिस यूनिवर्स खिताब भी जीत चुका है 
2000- लारा दत्ता
1994- सुष्मिता सेन

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …