Breaking News
Home / देश दुनिया / पालतू कुत्ते देखने के बहाने घर में बंधक बनाकर बुजुर्ग महिला को लूटा

पालतू कुत्ते देखने के बहाने घर में बंधक बनाकर बुजुर्ग महिला को लूटा

 

नई दिल्ली। सरिता विहार के पॉश इलाके में विदेशी नस्ल के डॉग ‘बूजो’ की तबीयत पूछने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने बजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में एक शख्स जानकार है। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में उन्होंने भागकर दूसरे कमरे में खुद को बंद कर शोर मचाया।

इतने में बदमाश लूटपाट करके फ्लोर से साड़ी नीचे लटका कर उसके जरिए उतर कर फरार हो गए।

बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरिता विहार पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार, करीब 74 वर्षीय शुभ्रा मुखर्जी परिवार के साथ सरिता विहार के सी. ब्लॉक में रहती हैं। घर में एक बेटी रहती है। वहीं एक बूजो नाम का घर में पालतू कुत्ता है। शुभ्रा ड्राइंग रूम में टीवी देख रही थीं।

इसी दौरान घंटी बजी। दरवाजा खोला तो सुभाष व एक अन्य शख्स खड़ा था जो कि बहुत पहले बूजो को घुमाता था। अब उसकी जगह शुभ्रा ने दूसरे लड़के को रख लिया था।

सुभाष ने बूजो की तबीयत पूछी। जान पहचान के आधार पर शुभ्रा ने उसे अंदर आने दिया।

बीमार बूजो को देखने के लिए अंदर दोनों घुसे और शुभ्रा के मुंह पर कपड़ा लगा दिया जिससे वह बेसुध होकर गिर पड़ी। आरोपियों ने उनके हाथ से सोने के कड़े, चेन, अंगूठी, कानों से टॉप्स उतार लिये।

कुछ देर बाद उन्होंने उठने की कोशिश की तो सुभाष ने साथी से गर्दन को रस्सी से घोंटने के लिए कहा। आरोपी रस्सी से गला बांधने आया तो उन्होंने विरोध किया इसी दौरान सुभाष ने गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …