Breaking News
Home / breaking / 800 खिलाड़ियों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड, हॉकी स्टिक से 1 मिनट तक नचाई गेंद

800 खिलाड़ियों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड, हॉकी स्टिक से 1 मिनट तक नचाई गेंद

add kamal

 

 

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक साथ 800 खिलाड़ियों ने 30 सेकंड तक हॉकी स्टिक से बॉल जगलिंग का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रिटेन में एक साथ 250 खिलाडिय़ों के नाम था।

00-28-56-images

लक्ष्मीबाई नेशनल फिजीकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट के मैदान पर 26 जनवरी के मौके पर 800 से ज्यादा खिलाड़ी यह रिकॉर्ड बनाने के लिए जुटे थे।

Screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com.google.android.gm

मध्य भारत हॉकी संघ ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके पहले ब्रिटेन में हॉकी जगलिंग का रिकॉर्ड बना था।

हालांकि, 30 सेकंड तक हॉकी की जगलिंग की गई थी, लेकिन उसमें केवल 250 खिलाड़ी ही शामिल हुए थे। ग्वालियर में 800 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने 30 सेकंड तक गेंद को हवा में रखकर नया रिकॉर्ड बनाया।

हॉकी स्टिक से बॉल जगलिंग के इस रिकॉर्ड के गवाह बनने के लिए हॉकी ग्राउंड पर हॉकी की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें प्रमुख नाम पूर्व ओलंपियन और मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद का हैं।

namdevnews

अशोक ध्यानचंद ने इस रिकॉर्ड को कायम करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे हॉकी को बढ़ावा मिलेगा। अशोक ध्यानचंद के अलावा हॉकी के कई और बड़े खिलाड़ी भी इस रिकॉर्ड को देखने के लिए मैदान पर मौजूद रहे

Check Also

3 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …