Breaking News
Home / breaking / पुलिस के सामने किन्नरों ने किया नंगा नाच, 1 घंटे तक जंगलराज

पुलिस के सामने किन्नरों ने किया नंगा नाच, 1 घंटे तक जंगलराज

add kamal

नई दिल्ली। राजधानी में किन्नरों के हौसले कितने बुलंद हैं, यह खुद दिल्ली पुलिस भी देख चुकी है। किन्नरों के एक गुट ने नरेला पुलिस स्टेशन के बाहर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। आपसी झगड़े के बीच किन्नरों ने पुलिसकर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक जंगलराज जैसा सीन रहा।

001

पुलिसकर्मियों के साथ ही आम जनता भी शर्म से पानी-पानी हो गई। यहां तक कि मीडियाकर्मियों के सामने भी किन्नर बिल्कुल नहीं शरमाए। उन्होंने खुलकर अपने अंग दिखाए। आखिरकार पुलिस ने डंडे बरसाकर उन्हें खदेड़ा। किन्नरों के खिलाफ दंगा भड़काने के आरोप में मामला भी दर्ज किया गया है।

keva bio energy card-1

मामला किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्‍व की लड़ाई का है। किन्नरों का एक गुट नरेला थाने पहुंचा और दूसरे गुट को संरक्षण का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। इसी बीच करीब आधा दर्जन हिजड़ों ने अपने वस्त्र उतार दिए और नग्न होकर हंगामा करने लगे।

0011

मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। इसके बाद नंगे हिजड़े थाने के भीतर भी घुस गए। उन्होंने सड़क भी जाम कर दी। इस बीच मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। दर्जनों कैमरे चालू हो गए लेकिन किन्नर बिल्कुल नहीं शरमाए, ना ही घबराए।
अपनी भद्द पिटते देख आखिरकार पुलिस ने सख्ती की और हल्‍का बल प्रयोग कर किन्नरों को खदेड़ा।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …