Breaking News
Home / देश दुनिया / प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर, सिंगर डेविड बॉवी का निधन

प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर, सिंगर डेविड बॉवी का निधन

david boby

लॉस एंजेलिस। दुनिया भर में प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर, सिंगर डेविड बॉवी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। उनके बेटे ने इस बात की पुष्टि की, यह पोस्ट बॉवी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की गई। 18 महीने से कैंसर जैसी बीमारी से जुझ रहे डेविड बॉवी का अपने परिवार वालों के बीच रविवार को निधन हो गया।

डेविड का जन्म 1947 को हुआ। उन्होंने 1960 के दशक में दुनिया भर में हिट म्यूजिक देकर दुनिया को एंटरटेन किया। एक  हॉलीवुड वेबसाइट के मुताबिक, उनके बेटे डंकन जोन्स ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की। उन्हें हीरोज, द राइज एंड फॉल ऑफ जीग्गी स्टारडस्ट एंड द स्पाइडर्स फ्रॉम मार्स और हंकी डॉरी जैसे एलबम के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने खुद का संगीत को नए कलाकारों में स्थापित किया। उल्लेखनीय है कि 9 जनवरी को डेविड बॉवी ने अपने 69वें जन्मदिन पर नई अल्बम ब्लैकस्टार रिलीज की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, मैं पॉप प्रतिभा डेविड बोवी के गीतों को सुनकर बड़ा हुआ हूं। वह नए आविष्कारों के मास्टर हैं. यह एक बड़ा नुकसान हैं।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *