Breaking News
Home / breaking / प्रियंका गांधी ने आधी रात को ट्वीट किया ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र

प्रियंका गांधी ने आधी रात को ट्वीट किया ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार आधी रात को अपने ट्विटर अकाउंट से ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र ट्वीट किया। इस ट्वीट के साथ ही अटकलें तेज हो गई हैं कि आखिर प्रियंका दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र के जरिए क्या संदेश देना चाहती है। प्रियंका के इस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

एक यूजर ने इस ट्वीट को राष्ट्रीयता से जोड़ा। तो वहीं एक अन्य ने इसे कामना सिद्धि मंत्र बताया है तो एक ने इसे टाइपो करार दिया। एक यूजर ने सही उच्चारण करने की सलाह दी है। एक ने लिखा कि मोदी को हराने के लिए प्रियंका तपस्या कर रही हैं।

पिछले काफी दिनों से प्रियंका वाड्रा सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका 28 दिसंबर को लखनऊ में थीं और उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उनके सुरक्षा कर्मियों को धमकियां दीं तथा उन्हें आगे न जाने की चेतावनी दी गई। लखनऊ में पुलिस के सर्किल अधिकारी (सीओ) ने उनके सुरक्षाकर्मियों को धमकी दी। उनका गला दबाने की कोशिश की।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …