Breaking News
Home / breaking / 2.5 से 5 लाख आय पर टैक्स 10 से घटाकर 5 फीसदी किया

2.5 से 5 लाख आय पर टैक्स 10 से घटाकर 5 फीसदी किया

lok sabha

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में बजट पेश करते हुए मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी है।

आयकर सीमा 3 लाख तक बढ़ा दी है। साथ ही 2.5 लाख से 5 लाख तक की आय वाले लोगों पर टैक्स 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया।

सत्र की शुरुआत में विपक्ष के सदस्यों ने सांसद ई. अहमद के निधन के कारण बुधवार को संसद की कार्यवाही रोकने की मांग की लेकिन अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बजट पेश करने की इजाजत दे दी।

keva bio energy card-1

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में इस बार 10 बड़ी चीजों पर फोकस किया गया है, इनमें किसान, इंफ्रास्ट्रक्चर, युवाओं को रोजगार, सोशल सिक्योरिटी, आवास, फाइनैंशल सेक्टर और डिजिटल इकॉनमी जैसी चीजें शामिल हैं।

बजट भाषण के दौरान जेटली ने गांधी को याद किया, कहा, ‘हमारे राष्ट्रपिता ने कहा था कि एक सही उद्देश्य कभी असफल नहीं होता।’

 

arun jaitley

बजट में गांवों के विकास पर ज्यादा फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान शायरी पढ़ी, ‘जो बात नई है, उसे अपनाइए आप। डरते हैं क्यों नई राह पर चलने से, हम आगे आगे चलते हैं, आइए। ‘

बाद में शुक्रवार तक सत्र स्थगित कर दिया गया।

add kamal

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …