Breaking News
Home / breaking / बलात्कारी राम रहीम के पक्ष में साक्षी महाराज का विवादित बयान

बलात्कारी राम रहीम के पक्ष में साक्षी महाराज का विवादित बयान


नई दिल्ली। बलात्कार के दोषी ठहराए गए राम रहीम के पक्ष में बयान देकर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज विवाद में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि साधु-संन्यासियों के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।

राम रहीम को दोषी माननेे पर साक्षी महाराज ने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन कोर्ट शिकायतकर्ताओं की बात सुन रही है, उन लाखों लोगों की बात नहीं सुन रही, जो राम रहीम को भगवान मानते हैं। एक ने यौन शोषण की शिकायत की है और करोड़ों लोग बाबा राम रहीम को सच्चा मान रहे हैं, भगवान मान रहे हैं. ऐसे में एक की बात तो सुनी जा रही है, लेकिन करोड़ों लोगों की कोर्ट क्यों नहीं सुन रही है।

साधू मतलब सही

साक्षी महाराज की नजर में मानो साधू होना ही अपने आप में सच्चा होने की गारंटी है। यही वजह है कि जिसे कोर्ट ने रेप का दोषी मान लिया, उसे साक्षी महाराज ने साजिश का शिकार मान लिया है। उनका कहना है कि राम रहीम पर यौन शोषण का आरोप भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो सकती है। इसके लिए उन्होंने कर्नल पुरोहित व साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का हवाला देते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से साधु-संन्यासी ही नहीं भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का षडयंत्र हो रहा है।

साक्षी महाराज ने तो यहां तक कह दिया कि राम रहीम के लिए करोड़ों लोग अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। अगर ज्यादा बड़ी घटनाएं होती हैं, तो सिर्फ डेरा के लोग जिम्मेदार नहीं होंगे, न्यायालय भी इसका जिम्मेदार होगा।
साक्षी महाराज ने यहां भी हिन्दू-मुस्लिम कार्ड खेलते हुए सवाल किया कि जामा मस्जिद के इमाम को कोर्ट क्यों नहीं बुलाता, जिनके खिलाफ कई मामले हैं।

मालूम हो कि राम रहीम समर्थकों को हिंसा फैलाने की अघोषित छूट देने को लेकर हरियाणा की बीजेपी सरकार पहले ही आम जनता के निशाने पर है। देशभर में खट्टर सरकार सहित राम रहीम समर्थकों की निंदा हो रही है। ऐसे में साक्षी महाराज का बयान बीजेपी के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है।

 

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …