Breaking News
Home / breaking / बाइक पर आए टेरेरिस्ट, पुलिस पार्टी पर बम फेंक भाग गए

बाइक पर आए टेरेरिस्ट, पुलिस पार्टी पर बम फेंक भाग गए

जम्मू। जम्मू के बस अड्डे पर संदिग्ध आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया है। हमले में दो पुलिस वालों सहित तीन लोग घायल हो गये हैं।

ग्रेनेड पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर दागा गया। पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रही है कि ग्रेनेड फ्लाईओवर की तरफ से फैंका गया है या कि नीचे से किसी ने हमला किया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार दो बाइक सवारों ने ग्रेनेड फैंका है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पुलिस ने शहर भर में नाके लगा लिए हैं और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

घायलों को जम्मू के मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। घायलों की पहचाल एसपीओ अर्जुन निवासी शामा चक, शाह इसरार निवासी सूरनकोट और स्थानीय नागरिक जगदेव राज निवासी लाखड़ी बिलावर के रूप में की गई है।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …