Breaking News
Home / breaking / बाढ़ में भी फहराया तिरंगा, इन बच्चों-बड़ों के जज्बे को लाख-लाख सलाम

बाढ़ में भी फहराया तिरंगा, इन बच्चों-बड़ों के जज्बे को लाख-लाख सलाम

नई दिल्ली। असम में बाढ़ के चलते 10 लोगों की मौत और करोड़ों रुपए के नुकसान के बावजूद स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में कोई कमी नजर नहीं आई। अपनी परेशानी भूलकर लोग तिरंगे को सलामी देने में पीछे नहीं रहे। कई जगह तेज बारिश और कंधे तक भरे पानी में खड़े होकर लोगों ने राष्ट्र ध्वज फहराया।

विगत कई दिनों से बिहार, असम जैसे पूर्वोत्तर राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं। असम के 21 जिलों में बाढ़ से 22.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहां बचाव के लिए सेना को बुलाया गया है।


इन हालातों के बीच मंगलवार को स्वाधीनता दिवस शान से मनाया गया। नागांव, ढुबरी और बारपेटा जिलों में बाढ़ का पानी भरने के बावजूद स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया।

इस दौरान लोगों ने नाव में बैठकर झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। कई जगह तो कंधे तक भरे पानी में खड़े होकर बड़े व बच्चे इस राष्ट्रीय पर्व की खुशी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें

लाल किले से बोले मोदी : सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया ने हमारी ताकत पहचानी

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …