Breaking News
Home / देश दुनिया / बिहार की तरह हिमाचल में भी निपटेगी भाजपा : आप

बिहार की तरह हिमाचल में भी निपटेगी भाजपा : आप

arvind kejriwal
दिल्ली/शिमला। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार चुनाव परिणाम पर चुटकी लेते हुए कहा है कि मोदी केवल भाषण ही देते रह गए। वे भाजपा के लिए वोट नहीं जुटा पाए।

बिहार के जनादेश का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि बिहार की तरह अब हिमाचल में भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और आम आदमी पार्टी वर्ष 2017 के विधान सभा चुनावों में विकल्प बनकर उभरेगी।

बिहार के चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए आप प्रवक्ता सुभाष चंद्र ने सोमवार को कहा कि इन चुनावी नतीजों को देखकर भाजपा के नेताओं को समझ जाना चाहिए कि बड़ी-बड़ी रैलियां करके व हवा में उड़कर जनता से वोट नहीं लिए जा सकते। देश की जनता महंगाई से त्रस्त थी और मोदी विदेश दौरों में मस्त थे।

सुभाष ने कहा कि जब गरीब की थाली से दाल भी गायब हो जाएगी, तो वोट के हकदार वही होंगे, जो गरीबों के लिए काम करते हैं। कभी गाय और कभी आरक्षण नीति पर पुनर्विचार की बात करने वालों को बिहार की जनता ने सबक सीखा दिया। पहले दिल्ली और अब बिहार के नतीजों ने यह साफ संकेत दे दिए हैं आने वाले चुनावों असम, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बेस्ट बंगाल में भाजपा मुंह के बल गिरेगी।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *